फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के रविशंकर ने भरा पर्चा

Sat, 13 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया विधान परिषद चुनाव क्षेत्र के लिए शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में सपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह ने दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पहले अपने पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी से रविशंकर लंबे काफिले के साथ जिला मुख्यालय के लिए निकले।
विज्ञापन



इस दौरान बीच-बीच में कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया, नारे लगाए। नामांकन के समय राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, कबीना मंत्री राम गोविंद चौधरी, विधायक नारद राय, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी समेत बड़े नेता भी मौजूद रहे।


जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद काफिला कुंवर सिंह से पदमार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम शरद कुमार सिंह के सामने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन



एलआईयू की टीम भी पूरे दिन सूचनाओं को एकत्रित करने में जुटी रही। पहले दिन मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। सत्ता पक्ष का नामांकन होने के चलते नगर में गहमागहमी की स्थिति रही। सिविल कोर्ट के सामने सपा कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित होने के चलते करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।


पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी से नामांकन के लिए काफिला निकला। रास्ते में रोक-रोक कई स्थानों पर स्वागत किया गया। नगरा, भीमपुरा, बछईपुर, खनवर, सलेमपुर, ताखा, इंदरपुर, चोगड़ा, बलेसरा, गड़वार, सुखपुरा सहित दर्जनों चट्टी चौराहों पर समर्थकों ने भारी भीड़ के साथ उनका स्वागत किया।


गड़वार में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, शैलेश चौधरी पप्पू सहित दर्जनों समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। त्रिकालपुर मोड़ पर मुन्ना चौरसिया के समर्थकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें