फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध कर सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
ठेला पर बाइक लादकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे सपा कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बिजली की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार और बेरोजगारी भी गंभीर समस्या बनी हुई है। ज्ञापन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, लूट, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए गए। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, जिससे आमजन प्रभावित हो रहे हैं। फेफना विधायक एवं जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि जनता सरकार की नीतियों से परेशान है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय प्रकाश अंचल सहित अन्य नेताओं ने भी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। जुलूस और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें