फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी बोले, करणी सेना के नाम पर भाजपा के इशारे पर काम कर रहे लोग

Tue, 01 Apr 2025 07:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार की देख-रेख और संरक्षण में राज्यसभा सदस्य के घर पर हमला हुआ। बोले सांसद ने सदन में उठाया मुद्दा तो सदन में दें जवाब।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी मुलाकात करने पहुंचे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मंगलवार को आगरा पहुंच कर राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के परिवारिजनों से मुलाकात किया तथा ढांढस बंधाया। सपा नेता ने कहा कि रामजी लाल सुमन ने अगर कोई मुद्दा सदन में उठाया था तो उसका जवाब सदन में ही दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


एक राज्यसभा सदस्य के घर पर हमला बीजेपी सरकार की देख रेख और संरक्षण में हुआ हैं। चौधरी ने कहा कि नफ़रत की राजनीति से सरकार तो बनाई जा सकती है, लेकिन देश नहीं, देश बनाने के लिए के लिए सौहार्द,प्रेम और विश्वाश की ज़रूरत है, जो बीजेपी में नहीं हैं।

कहा कि करणी सेना से समाजवादी पार्टी की कोई लड़ाई नहीं कुछ लोग हैं, जो करणी सेना के नाम पर भाजपा के इशारे पर काम कर रहे, जिससे समाज का तानाबाना बिगड़ रहा हैं। कहा कि इस सरकार के लोकतंत्र विरोधी नीतियों का हमेशा से विरोध करती आई हैं और आगे भी दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, युवा, छात्र, किसान, मध्यम वर्ग व्यापारी विरोधी में हमला कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी समाजवादी पार्टी बलिया के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"ने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें