फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैठक की सूचना 12 घंटे पहले देने पर नाराज हुए सपा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने बुधवार को जिला प्रशासन पर जिला योजना समिति की बैठक की सूचना 12 घंटे पहले देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सांसद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नौ जनवरी को जिला योजना समिति की बैठक होने वाली है, लेकिन उस बैठक की सूचना जनप्रतिनिधियों को 12 घंटे पहले दी जा रही हो इससे जिला प्रशासन की जनमानस के प्रति मंशा को दर्शाता हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा है कि बैठक की सूचना मुझे बुधवार को दोपहर के 01.30 बजे बिना किसी एजेंडा के मिली। घोसी सांसद राजीव राय, सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर, फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल एवं सिकंदरपुर विधायक ज़ियाउद्दीन रिज़वी को भी बैठक की सूचना या तो नहीं दी गई है या फिर देर से दी गई है। ऐसे स्थिति में कौन जनप्रतिनिधि कहां किस जगह है, वह कैसे बैठक में शामिल होगा। इसकी फिक्र जिला प्रशासन को नहीं है। ऐसी हरकतें सरकार एवं जिला प्रशासन की संकीर्ण मानसिकता का सबूत हैं। उन्होंने कड़ी शब्दों में निंदा करता हुए बैठक से स्वयं को अलग करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें