बलिया। प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए झूंसी/ प्रयागराज रामबाग स्टेशन से पास होने वाली ट्रेनों का पांच मिनट का अस्थाई ठहराव किया जाएगा।
वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की 22581 बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस झूंसी स्टेशन पर रात 12.50 बजे पहुंच कर 12.55 बजे छूटेगी। जयनगर से चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, बलिया से चलने वाली 22427 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, दरभंगा से चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस यहां पांच मिनट के लिए रोकी जाएगी।
इसी तरह से रक्सौल से चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अन्त्योदय एक्सप्रेस, दरभंगा से चलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी झूंसी स्टेशन पर रोकी जाएगी। जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर ठहराव होगा। इसी तरह से 22428 आनन्द विहार-बलिया सुपरफास्ट भी रुकेगी। 15268 लोकमान्य तिलक -रक्सौल अन्त्योदय एक्सप्रेस, 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर रुकेगी।