फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का कैंडिल मार्च मंत्री का पुलता फूंका

Mon, 13 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्रांगण में 19 दिनों से पांच सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन के साथ धरना-प्रदर्शन चल रहा है। रविवार की देर शाम बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला गया। वहीं सोमवार को धरना प्रदर्शन के आयोजक पूर्व जिला महासचिव विनायक मौर्य के नेतृत्व में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। शव यात्रा रानीगंज बाजार से होते हुए सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्रांगण में पहुंच, वहां पुतला का दहन किया गया।
विज्ञापन



बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि रेल राज्यमंत्री और रेल के आलाधिकारी अगर प्यार की भाषा नहीं समझ रहे है तो हम बड़े आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को बी ग्रेड का दर्जा प्राप्त है। ऐसे मेें बी ग्रेड को जितना सुविधा मिलना चाहिए, हर हाल में यात्रियों को दिया जाए। आयोजक पूर्व जिला महासचिव विनायक मौर्य ने कहा कि हमारी पांच सूत्री मांग हर हाल में रेल प्रशासन को मानना पड़ेगा। चाहे वे प्यार से माने या फिर हमें कुर्बानी देकर मनाना पड़े। कहा कि गाजीपुर में कम आमदनी के बावजूद सारी सुविधाएं दी गई है। वहीं अधिक आमदनी के बावजूद सुरेमनपुर  रेलवे स्टेशन को सुविधाओं से क्यों वंचित किया जा रहा है? अगर सुरेमनपुर  रेल स्टेशन को नियमानुसार सुविधाएं मिलनी चाहिए। दीवान सिंह, निर्भय सिंह गहलौत, अरविंद  सिंह सेंगर, निर्भय नारायण सिंह, पद्युम गुप्ता, दशरथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें