मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य
- फोटो : BALLIA
बलिया। सात सूत्रीय मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्रक देने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हिरासत में ले लिया। हांलांकि सीएम के जाने के बाद ने सभी को रिहा भी कर दिया।
सपा नेता जिले में मेडिकल कालेज बनाने, बाढ़ से बेघर हुए लोगों को विस्थापित करने, वीर लोरिक स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाने, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कैम्पस में कक्षाओं संचालन शुरु कराने और विश्वविद्यालय में हो रहे सरकारी धन के दुरूपयोग पर रोक लगाने, एनएच-31 की मरम्मत कराने, नगर पालिका क्षेत्र में जल जमाव की समस्या को दूर कराने तथा जनपद के समस्त महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तत्काल छात्रवृत्ति दिलाने की मांग कर रहे थे। तभी पुलिस ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष ओझा, धनंजय सिंह विशेन, प्रियांशु तिवारी, सिंटू यादव और अंकित मिश्रा को हिरासत में ले लिया था।