फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां को जानबूझ कर किया जा रहा परेशान: अजय राय

विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जानबूझकर प्रताड़ित कर रही है। बुधवार को ‘बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राय ने कहा कि ईडी के माध्यम से सरकार आजम खान को सरकार प्रताड़ित कर रही है। धनशोधन मामले की जांच के तहत मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से संबंधित परिसरों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर की जा रही छापामारी का उन्होंने विरोध किया। उन्होंने कहा कि ईडी के छापे उन्हें तंग करने के लिए ही हैं।
विज्ञापन

टाउन हाॅल में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया का जिला कारागार आजादी के संघर्षों की निशानी है। इसे किसी भी हाल में तोड़ा नहीं जाएगा। अगर सरकार इस धरोहर को ध्वस्त करने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उसे राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए ताकि आजादी की लड़ाई में बलिया के संघर्षों की जानकारी आने वाली पीढ़ी हो सके। जिला कारागार से क्रांतिकारी निकल कर बलिया को सबसे पहले आजाद कराया था। कांग्रेस इस तरह के किसी भी राष्ट्रीय धरोहार को नष्ट नहीं करने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें