फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के शासन में बढ़ी महिला हिंसा

Mon, 19 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
टाउन हाल में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करती महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वा‌ित सिंह।
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर के टाउनहाल स्थित मैदान में सोमवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के ग्राम्यांचल के साथ नगरीय इलाकों से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

 भाजपा महिला  मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाित सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी सुरक्षित नहीं है। सूबे की समाजवादी सरकार के शासन में न तो महिलाएं घर में सुरक्षित है और न बाहर। उन्हें हर जगह उत्पीड़न के शिकार  होना पड़ता है। सपा सरकार ने महिला उत्पीडन की संख्या में  बढ़ोत्तरी हुई है। मायावती महिला मुख्यमंत्री बनी, लेकिन उनके कार्यकाल में  महिलाओं का उत्पीड़न और बढ़ा। पिछले दिनों महिलाओं की राजनीति करने वाली  मायावती ने मेरी बेटी और सास के बारे में दिए गए बयान सुनकर उनकी ओछी  मानसिकता का अंदाजा सबको लग गया है। कहा कि वह दलितों का प्रयोग वोट बैंक  के रूप में करती है। दलितों के विकास से नहीं, बल्कि उनका वास्ता दौलत से  हैं। कहा कि जब सपा सरकार में बसपा मुखिया द्वारा बलिया की बेटी के साथ किए  गए अपमान का न्याय नहीं मिला तो भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं को न्याय  और सुरक्षा दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर की मेयर सत्या पांडेय ने कहा  कि शक्ति की पूजा होती रही है। दुर्गा जी शेर की सवारी करती है, जो शक्ति  का प्रतीक है। कहा कि महिलाएं बेटे-बेटी में भेदभाव न करे। रानी लक्ष्मीबाई  की तरह बेटी पैदा करे। इस मौके पर सांसद भरत सिंह, विधायक उपेंद्र तिवारी,  केतकी सिंह, निर्मला, दयाशंकर सिंह, कृष्णा, मंजू सिंह,  भगवान पाठक, राजश्री बसंत, सुनीता सिंह, रीता वर्मा, भारती सिंह, शारदा  सिंह, मनोरमा गुप्त, सुनीता श्रीवास्तव, संजय मिश्र ने महिला सम्मेलन को गति देने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें