मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चलाई जा रही डायल यूपी-100 योजना का शुभारंभ सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में हुआ। गाड़ियों को मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी, विशिष्ट अतिथि नगर विधायक नारद राय, सनातन पांडेय सहित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने यूपी 100 वाहन के उपयोगिता तथा इससे पीड़ितों को मिलने वाले सहूलियतों को बयां कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि युवा सीएम ने सबके साथ न्याय किया है।
पशुधन मंत्री मो. रिजवी ने कहा कि जव सूबे के युवा मुख्यमंत्री ने सदन में 102, 108 की तर्ज पर यूपी 100 की शुरुआत करने की बात रखी थी। उस समय इसका विपक्ष खूब उपहास उड़ाया था। जबकि सूबे के मुख्यमंत्री इसे कार्यान्वित कर विपक्ष के लोगों को मुंहतोड जबाब देने का कार्य किया है। कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए यह एक अनूठा पहल है। जिससे हर पीड़ित को न्याय मिलेगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर विधायक नारद राय ने कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों के लिए प्रदेश सरकार ने 40 जीपीएस से लैस बोलेरो दिए है। जिससे हमारी पुलिस व्यवस्था में काफी सुधार होगा। घटना के बाद नगरीय क्षेत्र में 15 तथा ग्रामीण इलाकों में 20 मिनट में मौके पर पुलिस पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर विपक्ष हमेशा आरोप लगाता रहा है कि सरकार के लोग थाने में मुकदमा दर्ज नहीं होने दे रहे है। अब इस वाहन के हो जाने के बाद गांव के हर पीड़ित का मुकदमा पुलिस को तत्काल दर्ज करना होगा। हर बात रिकार्ड में दर्ज होगा। अगर कोई भी इस नंबर का दुरुपयोग किया तो उसके लिए दंडात्मक कार्रवाई की व्यवस्था है।
इस रिकार्ड को सूचना अधिकार से भी प्राप्त किया जा सकता है। इस क्त्रस्म में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सनातन पांडेय एवं व्यास जी गोंड ने सरकार के उपलब्धियों को बड़े ही बखूबी तरीके से सराहा। इस मौके पर प्रभारी डीएम संतोष कुमार, प्रभारी पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव, सीएमओ डा. पीके सिंह, सीओ लाइन बाबूलाल यादव, सीओ नगर केसी सिंह, सीओ श्यामदेव, सीओ रसड़ा श्रीराम, त्रयंबक दूबे प्रतिसार निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, यशपाल सिंह, आदित्य नारायण कनकन, सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।