फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने बैठक कर की पंचायत व विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनाव व विधान सभा चुनाव पर चर्चा की गई। साथ ही वर्तमान समय में देश मे चल रहे किसान आंदोलन में पार्टी की अगली रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन में किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। फ्रंटल संगठनों का एक-एक कर समीक्षा जिला संगठन द्वारा किया गया और फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि 20 दिनों के अंदर अपनी पूरी कमेटी गठित कर जिला कमेटी को सूचित करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान कर के ही आगामी 2022 के चुनाव को जीता जा सकता है और इसकी तैयारी आज ही से करनी होगी। प्रदेश के साथ ही साथ बलिया जनपद में हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी के ताकत में बढ़ोतरी हुई है। जनपद में बहुत ही मजबूत साथी पार्टी से जुड़ रहे हैं निश्चित रूप से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है और सरकार में रहने के दौरान और विपक्ष में रहने के दौरान भी सभी वर्ग के लोगों के लिए काम करती है। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होकर आए जनार्दन समदर्शी का स्वागत माला पहना कर एवं बुके देकर पार्टी के लोगों द्वारा किया गया।
इस मौके पर सुशील पांडेय कान्हजी, छोटे लाल राजभर, यशपाल सिंह, मदन राय, कुबेर तिवारी, ओम प्रकाश यादव, जमाल आलम, संजय यादव, कामेश्वर सिंह, अनिल राय, जय प्रकाश यादव मुन्ना, रामजी गुप्त, अजीत मिश्र, अकमल नईम खां, प्रभुनाथ यादव, मतलूब अख्तर, संतोष भाई, मिथिलेश सिंह,रामेश्वर पासवान, रविंद्र नाथ यादव, विजय शंकर यादव, अजय यादव, इरफान अहमद, रामजी यादव, दिनेश यादव, राजप्रताप यादव, दीवान सिंह, प्रेम शंकर चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, विवेक तिवारी, प्रदीप यादव, गुरुज लाल राजभर, वीरबल राम, अरुण यादव, विश्वनाथ चौधरी, जय प्रकाश यादव आदि रहे। संचालन राजन कनौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें