फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

174 रिक्रूट आरक्षियों को एसपी ने दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शुक्रवार को वर्ष 2020 बैच के 174 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद दीक्षांत परेड आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा द्वारा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई व रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान आरटीसी-2020 सर्वोत्तम स्थान के साथ-साथ वाह्य विषय में प्रथम स्थान रिक्रूट आरक्षी ईश्वरनाथ यादव को प्राप्त हुआ। इसके अलावा सर्वोत्तम, अन्त: विषय व वाह्य विषय में प्रथम स्थान एवं विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्हें पूरी ईमानदारी और लगन से देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कार्य करने के लिए अपील की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें