फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी प्रत्याशी ने बृहस्पतिवार को जनपद की सात विधानसभा सीटों में तीन सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए। खासबात ये है कि तीनों चेहरे पुराने हैं और पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बांसडीह विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का टिकट बरकरार रखा गया है। फेफना से संग्राम सिंह यादव, सिंकदरपुर मो. जियाउद्दीन रिजवी को टिकट दिया गया है। बलिया नगर, रसड़ा, बैरिया, बेल्थरारोड सीट से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन

तीन सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनाव माहौल में सरगर्मियों ने तेजी पकड़ ली है। टिकटों की घोषणा नहीं होने से सबसे ज्यादा असमंजस में बांसडीह विधानसभा के कार्यकर्ता थे। यहां से पिछले चुनाव में सुभाषपा से ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर चुनाव लड़ चुके हैं। सपा से गठबंधन में सुभासपा की नजर इस बार भी जनपद की दो सीटों पर है। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि सुभासपा बांसडीह विधानसभा पर भी दावा कर सकती है। रामगोविंद चौधरी का टिकट घोषित होने से स्थिति साफ हो गई है। पिछले चुनाव में उन्हें निर्दलीय केतकी से चुनाव जीतने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। काफी कम वोटों से जीत मिली थी। इस बार उन्हें सुभासपा का भी साथ मिलेगा। इस बार फेफना से संग्राम सिंह यादव को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था। परिसीमन से पहले चिलकहर से विधायक रह चुके हैं। सिकंदरपुर से पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी पर फिर से भरोसा जताया गया है। वो कई बार विधायक रह चुके हैं।
कांग्रेस ने बांसडीह से पूर्व मंत्री के पौत्र को दिया टिकट
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रत्याशियों की सूची में बांसडीह विधानसभा से अपने पत्ते खोल दिए हैं। जिले की हॉट सीट मानी जारही बांसडीह से पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक के पौत्र पुनीत पाठक को टिकट दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे बच्चा पाठक इस सीट से सात बार विधायक तथा तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। एक माह पहले ही सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देकर पुनीत कांग्रेस में शामिल हुए थे। आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ से 10 वीं व 12 वीं की पढ़ाई करने के बाद पुनीत ने पुणे विश्वविद्यालय से इन्फामेंशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में बीटेक की डिग्री हासिल की है। पुनीत के पिता पदुमदेव पाठक व माता रीता पाठक रेवती ब्लाक की ब्लाक प्रमुख रह चुकीं हैं। पुनीत पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल इस विधानसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें