फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: राम गोविंद चौधरी की 13वीं में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, गोसाईपुर में दी श्रद्धांजलि

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर में दिवंगत सपा नेता राम गोविंद चौधरी की 13वीं में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले आजमगढ़ के मंडूरी एयरपोर्ट पर प्रवेश नहीं मिलने से सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
 
विज्ञापन
राम गोविंद चौधरी की 13वीं में पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर में दिवंगत सपा नेता राम गोविंद चौधरी की 13वीं पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़: मंडूरी एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव के स्वागत को जुटे सैकड़ों सपाई, गेट पर रोके गए कार्यकर्ता
विज्ञापन

इससे पहले आजमगढ़ के मंडूरी एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव के आगमन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जुट गए। एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश के लिए पुलिस को सूची सौंपी गई थी। सूची में नाम शामिल लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं को गेट पर रोक दिया गया। प्रवेश नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर जुटे रहे। महिला जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने की भी सूचना है। एयरपोर्ट के अंदर मीडिया कर्मियों को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें