बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा और भाजपा के बीच चल रही रस्साकशी के बीच शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी के न्यायालय में नामांकन की प्रकिया पूरी हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी ने शुभ मुहूर्त दिन में करीब 11.11 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। करीब 12.30 बजे सपा के अधिकृत उम्मीदवार आनंद चौधरी ने चार सेट में नामांकन किया।
भाजपा प्रत्याशी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी और सीआरओ विवेक कुमार श्रीवास्तव और सदर एसडीएम राजेश कुमार के समक्ष चार सेट में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ चार प्रस्ताव भी मौजूद रहे। उनके नामांकन की प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चली। इसके पूर्व पार्टी के टीडी कालेज चौराहा स्थित कार्यालय से गाजे बाजे के साथ सुप्रिया चौधरी का जुलूस निकला, जिसमें जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विनोद राय, मंत्रीद्वय उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद भरत सिंह, विधायक गण सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, धनंजय कन्नौजिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच सुप्रिया चौधरी का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात, सभी जनप्रतिनिधियों के साथ सुप्रिया कलेक्ट्रेट पहुंची। इस अवसर पर विनोद शंकर दूबे, विजय बहादुर सिंह, अक्षयलाल यादव, शंकर दानी वर्मा, विजय यादव, प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, रामजी सिंह, नागेंद्र पांडेय, शिवदयाल चौधरी, अरुण सिंह, अशोक यादव, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, सतबीर सिंह, दीलिप गुप्ता, प्रमोद सिंह, सितांशु गुप्ता, राजेश सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसके बाद, तय मुहूर्त दिन में करीब 12.30 बजे सपा के अधिकृत उम्मीदवार आनंद चौधरी ने चार सेट में नामांकन किया। इसके पूर्व, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपने सैकड़ों समर्थकों और बैंड बाजा के साथ पहले टीडी कालेज चौराहा पहुंचे और इसके बाद अपने प्रस्तावकों समेत कलेक्ट्रेट में पर्चा दाखिल करने के लिये प्रवेश किया। आनंद के साथ जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और दो प्रस्तावकों के अलावा पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल, पूर्व विधायक मंजू सिंह,पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, सुभासपा नेत्री कुसुम सिंह समेत गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।