फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मरम्मत होगा चौकिया मोड़ से तेंदुआ तक जर्जर मार्ग: अवर अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। प्रदेश सरकार ने गोरखपुर- बलिया राजमार्ग के चौकिया मोड़ से तेंदुआ तक 4.225 किलोमीटर जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए 11.48 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। टेंडर की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद चालू माह के अंत तक मार्ग निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विजय प्रताप ने बताया कि शासन ने मार्ग निर्माण के लिए धन स्वीकृत कर दिया है। प्रदेश शासन के अनु सचिव राजेश कुमार पांडेय ने इस आशय का पत्र प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को भेज दो लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राजमार्ग के चौकिया मोड़ से तेंदुआ तक सड़क काफी जर्जर हो गई है। चार किलोमीटर मार्ग पर हजारों गड्ढे बन गए हैं। जबकि मार्ग पर रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है। पूरे दिन मार्ग पर धूल उड़ती रहती है। जिससे सड़क के आसपास रहने वाले लोग श्वास संबंधी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जनता की भारी मांग पर सरकार द्वारा मार्ग निर्माण के लिए धन स्वीकृत किए जाने से लोगों में आस जगी है कि अब उन्हें सड़क की समस्या से निजात मिलेगी। जेई के अनुसार मार्ग के मार्च के अंत तक मार्ग निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें