चौकिया मोड़ (बलिया)। बेल्थरा-नगरा मार्ग पर अवाया विद्युत उपकेंद्र के करीब बुधवार की शाम लगभग पांच बजे के करीब बाइक सवार एक महिला आम के पेड़ की काटी जा रही डाल की चपेट में आने से जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि देवरिया जिले के बरहज थाना के मिर्जापुर गांव निवासी नीलम राय (32) पत्नी संजय राय बुधवार को अपने पुत्र अभिषेक के साथ बाइक से नगरा से दवा लेकर वापस लौट रही थी। वह उभांव थाना क्षेत्र के अवाया विद्युत उपकेंद्र के करीब एक आम के पेड़ की चल रही कटाई के दौरान पेड़ की डाली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।