फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: ससुर की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार, आधी रात सीने में दागी थी गोली, पूछताछ में बताया कारण

Wed, 02 Aug 2023 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के बेल्थरारोड नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 पन्नालाल कटरा के समीप गोली मारकर ससुर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गोली मारने का कारण बताया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दामाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बेल्थरारोड नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 पन्नालाल कटरा के समीप सोमवार आधी रात गोली मारकर ससुर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि ससुर उसे इलाज के नाम पर परेशान करता था। इसलिए उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन


उभांव थाना के बेल्थरारोड कस्बा निवासी शिक्षक मनीष सिंह का पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मनीष मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। बांसडीह निवासी चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह मनीष को इलाज कराने के लिए मंगलवार को लखनऊ ले जाने के लिए आए थे।

दामाद के पैर में भी लगी थी गोली

खाना खाने के बाद सभी सो रहे थे। अचानक आधी रात के समय मनीष अपनी पिस्टल खोजने लगा। न मिलने पर पत्नी से विवाद करने लगा। गुस्से में पत्नी ने कमरे में रखी पिस्टल दे दी। मनीष ने ससुर शत्रुघ्न सिंह के पेट और सीने में दो गोली मार दी। छीनाझपटी में तीसरी गोली मनीष के पैर में लगी। अस्पताल ले जाते समय शत्रुघ्न की मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की थी। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मनीष सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। अभियुक्त ने बताया कि मैंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गुस्से में अपने चचेरे ससुर को गोली मार दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें