सागरपाली। गौरी भैया मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे गौरी भैया ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सोनपा बिहार एवं महेंद गाजीपुर के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें सोनपा बिहार ने पेनाल्टी शूट में 7-6 से महेंद गाजीपुर को हराया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता आरंभ होने के पहले हॉफ के 21 मिनट पर महेंद गाजीपुर के खिलाड़ी ने एक गोल दागकर अपनी मजबूती कायम की। इसके बाद, सोनपा बिहार के खिलाड़ी निरंतर प्रयास करते हुए प्रथम हॉफ के ही 45वें मिनट में मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। अंतत: आयोजक आदर्श स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से निर्धारित समय समाप्त होने के बाद पेनाल्टी शूट कराने का निर्णय दिया। इसमें सोनपा बिहार ने 7-6 से महेंद गाजीपुर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। सोनपा बिहार की तरफ से नाइजीरिया के भी खिलाड़ी खेल मैदान में दिखे। इस दौरान सेंटर रेफरी के रूप में वीरेंद्र सिंह अकेला, बबन चौधरी, बैजनाथ सिंह, जनार्दन सिंह रहे। कमेंट्री के रूप में भैया गौतम सिंह, अमरीश यादव गोलू रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान लक्ष्मण दास, रामायण सिंह, सरजू यादव, प्रधान प्रतिनिधि दाऊजी सिंह, हरीश कुमार, संतोष कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, गुड्डन, रणजीत सिंह, राकेश, अमरजीत सिंह, भैया लाल सिंह आदि रहे। गौरी भैया के बड़े पुत्र रघुराज प्रताप ने सभी दर्शकों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार प्रकट किया।