भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन नगर कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह राहुल के आवास पर मनाया। इस दौरान समाज को जागरूक करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश के लिए जो त्याग किया है, उसकी मिसाल पूरी दुनिया में नहीं है।
नगर अध्यक्ष सागर सिंह ने कहा कि एक महिला होने के बावजूद कांग्रेस को मजबूत नेतृत्व के साथ ही देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन लगाए रखा है और हम अपनी दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
इस मौके पर रविशंकर तिवारी, रामकुमार कुंवर, प्रदीप पांडेय, मुकेश सिंह, राजू गिरि, शुभम गुप्ता, प्रेरक गुप्ता, गौरव, हरीश कुमार, अजय मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं में शिक्षा क्षेत्र में निमी गुप्ता, सामाजिक कार्य करने वाली सुषमा शर्मा, व्यापारिक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली बसंती देवी थीं।