फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता ही संगठन की ताकत : अरविंद

Thu, 02 Jul 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बांसडीह तहसील इकाई की ओर से शंकरपुर स्थित मां भगवती के प्रांगण में बुधवार की देरशाम नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि एकजुटता ही संगठन की ताकत है।
विज्ञापन


इसके पहले मुख्य अतिथि ने मां भगवती के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शपथ समारोह में गांधी ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। शपथ दिलाई कि व्यापारी हित के लिए संकल्पित रहेंगे। जब भी जरूरत पड़ी दूकानदारों का सहयोग कर उन्हें न्याय दिलवाएंगे। कहा कि व्यापारियों की असली ताकत उसके संगठन की मजबूती और एकता है।

व्यापारियों को हर हाल में इसे बनाए रखना है। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी प्रदीप गुप्त ने कहा कि आए दिन व्यापारियों के साथ हो रही आपराधिक घटना चिंता का विषय है। हमें अपनी सुरक्षा के प्रति स्वयं सतर्क रहना होगा। इस मौके पर आनंद स्वरूप शुक्ल, शशिकांत तिवारी, मदन सिंह, प्रधान विनोद सिंह, अमीर चंद्र गुप्त, सुनील गुप्त, संजय सिंह, भरत प्रसाद, राधेश्याम, शंभू गुप्त, गणेश प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर चर्चित लोकगीत गायक बंटी वर्मा ने आगंतुकों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता विद्या शंकर प्रसाद तथा संचालन राजेश वर्मा ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें