फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता होते हंै पार्टी के वफादार सिपाही

Wed, 28 Jan 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व विधायक सनातन पांडेय को सपा का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के नदौली बार्डर पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। पांडेय को वाहन से उतारकर घोड़े बैठाया और रसड़ा तक स्वागत करते हुए लाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश सचिव बनाकर जो दायित्व सौंपा है, उसे हरहाल में सफलता पूर्वक निर्वहन का प्रयास करूंगा। साथ ही कार्यकर्ताआें के मान, सम्मान में आंच नहीं आने दूंगा। कार्यकर्ता ही पार्टी के वफादार सिपाही होते हैं। कार्यकर्ताआें के बल पर ही कोई भी चुनाव जीता सकता है। इसके बाद जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पकवाइनार और रसड़ा स्थित प्यारे लाल चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने समर्थकाें के साथ उनका स्वागत किया। इसके अलावा भगत सिंह तिराहा, चीनी मिल गेट के समीप और सवरा चट्टी पर जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह, रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय शंकर यादव, जहीर इराकी, चंद्रमा सिंह, सुनील गिरि, बीरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम यादव, लल्लन यादव, रविंद्र यादव, जितेंद्र यादव, रणविजय यादव, विनोद सोनी, राजेंद्र जायसवाल, गनेश, पिंटू, हरेराम सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें