फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर की नींव में पड़ेगी महर्षि भृगु की तपस्थली की माटी, गंगाजल व मिट्टी लेकर अयोध्या के लिए कार्यकर्ता रवाना

Thu, 30 Jul 2020 08:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
अयोध्या रवाना होते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में बलिया जिले में स्थित महर्षि भृगु मंदिर की माटी और गंगा जल का भी उपयोग किया जाएगा। बलिया की पहचान अपने बागी तेवर के साथ महर्षि भृगु की तपस्थली के रूप में भी है। अब राम मंदिर निर्माण के दौरान नींव में भृगु की तपस्थली की माटी भी डाली जाएगी। इसे लेकर विहिप के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम अयोध्या के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे के नेतृत्व में पदाधिकारी गुरुवार को पवित्र मिट्टी व गंगा जल लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान किए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के आदेश पर विश्व हिंदू परिषद के तीन कार्यकर्ता मिट्टी व गंगा जल लेकर अयोध्या पहुचेंगे। इसका उपयोग पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में किया जाएगा। अयोध्या जाने वालों में डॉ. चंद्रशेखर पांडेय, जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे व जयशंकर राय बंटी शामिल हैं।

 

विज्ञापन

राज्यमंत्री के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

राज्यमंत्री के पिता ने मंदिर निर्माण को दिए 1.21 लाख

यूपी सरकार के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंदस्वरूप शुक्ल के पिता हरिहर नाथ शुक्ल ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए एक लाख 21 हजार की धनराशि दी है। उन्होंने चेक के जरिए यह धनराशि मंदिर प्रबंधन को भेजा है। बता दें कि मंत्री शुक्ल के पिता लक्ष्मी राज देवी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। उन्होंने अपनी पेंशन से जुटाए पैसे में यह धन दान के रूप में दिया है।

राज्यमंत्री के पिता हरिहरनाथ शुक्ल ने बताया कि ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण समूचे हिंदू धर्म के लिए गौरव का विषय है। बहुत सारी बाधाओं के दूर होने के बाद यह सौभाग्य मिला है। ऐसे में इसके निर्माण में हर किसी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में दिए गए इस छोटे से योगदान को मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। इससे मेरा जीवन धन्य हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें