फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधूरे बंधे के स्थान पर भरवाई गई मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। इब्राहिमाबाद नौबरार अठगावां में यूपी की सीमा का अधूरा बंधा तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने रविवार को गांव की तरफ पानी बढ़ता देख वहां पर बाढ़ खंड के अधिकारियों से वार्ता कर मिट्टी भरवाने का कार्य शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

यहां की 60 हजार से अधिक की आबादी को बाढ़ से बचाने के लिए 125 करोड़ से 7.475 किमी लंबा बंधा बनाने की योजना पर काम चल रहा है। यूपी और बिहार दोनों राज्यों ने वर्ष 2017-18 में संयुक्त परियोजना पर काम शुरू किया था।
दोनों राज्य की सीमा में 7.475 किमी लंबा रिंग बांध का निर्माण करना था। बिहार सरकार ने अपने हिस्से की चार किमी की लंबाई में 85 करोड़ रुपये की लागत से बांध का कार्य वर्ष 2019 में ही पूरा कर लिया, लेकिन यूपी की सीमा में गंगा और सरयू नदी के किनारे 40 करोड़ से 3.47 किमी लंबे बांध का निर्माण आठ वर्ष बाद भी अधर में लटका है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 29 जून के अंक में 160 मीटर के फेर में आठ साल से अधूरा है रिंग बंधा, बाढ़ से जूझेंगे 60 हजार लोग शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह प्रयासरत थे। रविवार से मिट्टी भरवाने का कार्य शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें