नरही क्षेत्र के सोहांव स्थित खेल मैदान पर आयोजित जिला चैम्पियन शिप वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घा
- फोटो : BALLIA
नरहीं। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से हो रहे जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को सोहांव, स्टेडियम व दोकटी की टीमों ने विजयी आगाज किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी अजीत राय ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा भी मौजूद रहे।
उद्घाटन मुकाबले में दोकटी ने नरहीं को 25-11, 25-24 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में उजियार ने बसंतपुर को 25-23, 25-21 से, सोहांव बी ने पटखौली को 25-19, 25-17 से, पटना कन्सो ने स्टेडियम बी को 25-17, 25-22 से पराजित कर दमदार आगाज किया। देर शाम तक दूधिया रोशनी में भी चैम्पियनशिप के मैच जारी रहे। शुक्रवार को चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। निर्णायक की भूमिका अक्षय कुमार राय, निरंजन राय, प्रदीप कुमार, रमेश राय, अमरेंद्र राय आदि ने निभाई।
जिला वॉलीबाल एसोसिएशन से नीरज राय व प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन निरंजन राय व संचालन नितेश राय ने किया। गिरिजाशंकर राय, कमल शशिकांत राय, विनय राय, संजय यादव, शैलेष तिवारी, अशोक यादव, अनूप राय, दयाशंकर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। भारतीय वॉलीबाल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी जिला वॉलीबाल चैम्पियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। विदित हो कि 4 से 8 दिसंबर तक सोहांव में ही आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारतीय वॉलीबाल महासंघ ने सुनील कुमार तिवारी को पर्यवेक्षक भी नामित किया है।