फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक, अपात्रों को भी बांटी समाजवादी पेंशन

Wed, 02 Aug 2017 10:35 PM IST
ballia
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई है। जांच में जहां 11 हजार 497 लाभार्थी अपात्र मिले हैं, वहीं 383 लाभार्थी मृतक पाए गए हैं। शासन के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से समाजवादी पेंशनधारकों के कराए गए सत्यापन से इसका खुलासा हुआ है। हालांकि अभी जांच जारी है। वहीं, शासन ने 2017-18 में पेंशन योजना के लिए किसी बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। जिले में कुल 93 हजार 189 समाजवादी पेंशनर हैं।   
विज्ञापन

    
2012-13 में समाजवादी पेंशन योजना लागू की गई। मई 2014 में शासन ने जिले के लिए 63 हजार 161 का लक्ष्य निर्धारित करते हुए चयन प्रक्रिया शुरु करने को कहा और जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को दी। हालांकि समय-समय पर लक्ष्य भी बढा। लेकिन अन्य योजनाओं की तरह समाजवादी पेंशन योजना में भी समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व बाबूओं ने मनमाना चयन किया। शासन के नियमों के मुताबिक, ग्राम सचिव लाभार्थियों से आवेदन लेकर सत्यापन कर बीडीओ के माध्यम से जिला समाज कल्याण कार्यालय को देंगे और समाज कल्याण विभाग की ओर इसकी फीडिंग कराई जाएगी। नोडल अधिकारी सीडीओ ब्लाकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर फीडिंग की जांच कर डाटा को लॉक करेंगे।

लेकिन सच है यह है कि एक ओर जहां सचिव व बीडीओ ने मनमानी तरीके से चयन कर सूची भेजी तो दूसरी ओर जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व बाबूओं ने भी मनमाने तरीके से फीडिंग कराई। शिकायतों पर  अधिकारी इसे अनसुना करते रहे। चयन का पूरा मानक ध्वस्त रहा। हैरानी की बात रही कि इसके बावजूद डाटा फीडिंग को लॉक कर किश्त भेजने का काम शुरु कर दिया गया। करीब एक माह पहले शासन ने समाजवादी पेंशन की जांच का निर्देश दिया था। जिस पर यह खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें