फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचले तबके के लिए समाजवादी पेंशन

Mon, 05 Jan 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के टाउन हाल बापू भवन सभागार में सोमवार को समाजवादी पेंशन परिचय पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश के जंतु उद्यान राज्यमंत्री/जिला प्रभारी मंत्री डा. शिवप्रताप यादव ने दीप जलाकर समाजवादी पेंशन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर 330 लाभार्थियों को परिचय पत्र दिया गया। कहा कि सरकार निचले तबके के लोगों को लाभ दिलाने के लिए कई जनकल्याण योजनाएं चलाई है। इसमें समाजवादी पेंशन योजना भी शामिल है।

कहा कि इस योजना में किसी एक विशेष वर्ग को नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ देने का प्रयास किया गया है। शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी देश की पहली पेंशन योजना है।
विज्ञापन


यह हमारे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नई सोच है, जिसमें बीपीएल कार्डधारकाें के अलावा अन्य को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्ध्यिों को गिनाते हुए जिलाधिकारी को पात्रों का चयन करने के लिए मानिटरिंग करने को कहा।

उन्हाेंने लाभार्थियाें से अपील किया कि मिली पेंशन धनराशि से बच्चाें को पढ़ाये, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सकें। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय ने जनपदवासियाें की तरफ से सूबे के  मुखिया को धन्यवाद दिया। कहा कि ये नए सपने की शुरूआत है।

 सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों के उत्थान करने का सपना दिखा नहीं रही, बल्कि साकार करने का लगातार प्रयास कर रही है। श्री राय ने कहा कि जिले के लाभार्थियाें का पैसा थोड़ा विलंब से ही जाय, लेकिन किसी अपात्र को धनराशि प्रेषित होने न पाए। इसके लिए प्रत्येक गांवाें की जांच की जाय तथा अपात्र के चयन में दोषी कर्मचारियाें के विरुद्ध कार्रवाई की जाय।

 जिलाधिकारी यशवंत राव ने कहा कि इस योजना से लोगों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि योजना के क्रियान्वयन में कोई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

इसके अलावा सिकंदरपुर विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी, बेल्थरारोड विधायक गोरख पासवान, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह व सपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौधरी पप्पू ने संबोधित किया। इस मौके पर सीडीओ के बालाजी, एसपी राजूबाबू सिंह, एडीएम केपी सिंह, डीजीएजी टीपी शाही, समाज कल्याण अधिकारी उपेंद्र नारायण सिंह, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, युवा कल्याण अधिकारी डीडी सिंह, सहायक सूचना निदेशक एके पांडेय समेत अधिकारी मौजूद रहे। संचालन परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें