फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी अनुदान के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 350 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शादी अनुदान योजना के लिए लोगों में रुझान कम होता जा रहा है। इसके लिए आवेदन मांगें जा रहे है लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केवल 350 आवेदन आए हैं। शासन से अधिक से अधिक आवेदन कराने का निर्देश दिया गया है, जिसको लेकर विभाग अब कसरत करने लगा है।
विज्ञापन

शासन से इस बार 1030 शादी अनुदान योजना में पात्रों को लाभ देने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 350 का ही आवेदन आया है। अधिक से अधिक आवेदन कराने को लेकर 17 ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। दिसंबर 2024 में सरकार ने दोबारा शादी अनुदान योजना की शुरू की। इसके बाद मार्च तक 57 पात्रों ने आवेदन किया था। मार्च तक के सभी पात्रों के खाते में शासन से धनराशि भेज दी गई है।
अब शासन ने 1030 पात्रों तक योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया है। अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिले, इसके लिए विभाग कसरत शुरू कर दिया है। इसके लिए गांव स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य वर्ग के लोगों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान योजना में पंजीयन की शुरुआत हो गई है। इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद सत्यापन, पात्रता शर्तों के आधार पर अनुदान की धनराशि संबंधित लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी, रमेश कुमार ने बताया कि शादी अनुदान योजना को लेकर सरकार गंभीर है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ब्लाक स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है। गांवों में भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें