बैरिया। बैंक के कार्य से आई महिला से बाइक सवार दो उचक्के मंगलसूत्र, कान की बाली, पर्स छीनकर भाग निकले। पीड़िता के पिता ने बैरिया थाने में तहरीर दी है।
भुवाल छपरा निवासी शिवजी गुप्ता के घर सोमवार को मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार में शिवजी गुप्ता की बेटी हल्दी निवासी सविता गुप्ता पत्नी टुनटुन गुप्ता पहुंची थी। मंगलवार को बैंक के कार्य से सविता गुप्ता रानीगंज बाजार गई थी। यूनियन बैंक के सामने बाइक सवार दो उचक्कों ने महिला को रोक लिया। उसका मंगलसूत्र, कान का बाली, पर्स छीनकर भाग निकले। किसी काम से सविता गुप्ता के पिता शिवजी गुप्ता रानीगंज बाजार गए हुए थे। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गए। मामले में बैरिया थाने में शिवजी गुप्ता ने तहरीर दी है। बताया कि पर्स में तीन हजार रुपये थे। मंगलसूत्र व कान का बाली भी उचक्कों ने छीन ली। इस बाबत एसएचओ बैरिया रामायण सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।