बलिया। वार्डों की समस्या से बार-बार अवगत कराने के बावजूद जब नगर पालिका अध्यक्ष के कानों में जूं नहीं रेंगा तो सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका में ताला जड़ दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि जल्द से जल्द वार्डों की जलजामव स्थिति निजात नहीं दिलाई गई तो हम सभासदगण वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष की मंशा साफ नहीं है, सफाई के नाम पर आज तीन वर्षों से लूटखसोट मचाई हुई। जब कोई इनके पास शिकायत लेकर जाते हैं तो ये अध्यक्ष खुदको ईमानदार साबित करने में लग जाते हैं। जबकि सच्चाई क्या है ये नगरवासियों को मालूम है। कहा कि गर्मी बीतने को है, अभी तक विभिन्न जगह लगे न तो वाटर एटीएम चालू हो सका और न ही आरओ प्लांट चालू हुआ। आज नगर की हालत यह है नगरवासी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि वे आखिरकार नगर में रह रहे हें या फिर देहात में है। कहा कि आज दस दिन से नगर पालिका अध्यक्ष गायब है। नगर डूब रहा है, लेकिन अध्यक्ष को इसकी कोई चिंता नहीं है। ऐसे नगर पालिकाऌ अध्यक्ष को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। इस मौके पर सुमित मिश्र, मोहिनी सिंह, रंजना देवी, पल्लू जायसवाल, सुनिल मिश्र, हरिशंकर राय, संतोष सिंह, अमितकुमार दूबे, बब्लू गोंड, अलाउद्दीन, उमेश कुमार, संजय यादव, मधुलिका गुप्त आदि रहे।