फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोविन्द चौधरी की छठवीं रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। लखनऊ स्थित पीजीआई में लगभग चालीस दिनों से कोरोना का इलाज करा रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की छठीं कोरोना रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई। इसकी सूचना मिलते ही जनपद में उनके चाहने वालों व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्ह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष स्वास्थ्य में दिक्कत होने पर 22 जून को मेदांता लखनऊ में भर्ती हुए थे। वहां 23 जून को उनकी कोरोना जांच की गई। इसमें उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। तब वहां से डॉक्टरों के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष को 23 जून को ही लखनऊ पीजीआई के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां पर डा. देवेंद्र गुप्त की देखरेख में इलाज चल रहा था। इस दौरान लगातार पांच बार जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छठवीं बार की जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है। कान्ह ने बताया कि दूरभाष पर मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश के साथ हॉस्पिटल से छूटी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें