फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान ने ली छह की जान

Sat, 28 Mar 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया। चक्रवाती तूफान में अलग-अलग जगहों पर गिरे पेड़ों और मकानों में दबने से दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों की जान चली गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। कई हिस्सों में बिजली और टेलीफोन के खंभे गिरने से संचार व्यवस्था ठप हो गई है।
विज्ञापन


मनियर के टुकड़ा नंबर दो में झोपड़ी के ऊपर पाकड़ का पेड़ गिरने से सो रही गुलाबी देवी (60) तथा उसके पोते आनंद (10) की दबकर मौत हो गई। जिगनी गांव में भी छप्पर ढहने के कारण दासिया देवी (55) पत्नी स्व. सुग्रीव राजभर की मौत हो गई। सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास दूकान में सोए सुदामा गुप्त (67) के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई।

खेजुरी क्षेत्र के कस्बा में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर विजय बहादुर सिंह (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। बांसडीह क्षेत्र के रूकुनपुरा गांव में एक रिहायशी झोपड़ी गिर गई। इसमें सो रहे शिवलोचन यादव (65) की दबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें