फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह झोपड़ियां जलीं, एक व्यक्ति का हाथ झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा /बेरूआरबारी। थाना क्षेत्र में आग की घटनाओं में छह झोपड़ियां जल गईं। इसमें एक व्यक्ति और पांच मवेशी झुलस गए। लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सुखपुरा बाजार स्थित स्टेट बैंक परिसर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके कारण सिस्टम बैठ गया, धुआं निकलता देख बैंककर्मी व खाताधारक भाग गए। शाखा प्रबंधक स्वर्णिमा सिंह ने बताया विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगी है। कोई नुक़सान की सूचना नहीं है।
बेरूआरबारी के दुर्गीपुर गांव के राम मंदिर के समीप दोपहर के करीब अज्ञात कारणों से लगी आग में छह से अधिक झोपड़ियां जल गईं। इसमें घरेलू समान, अनाज, भूसा, कपड़े, नकदी जल गए। आग की चपेट में आने से पांच मवेशी भी झुलस गए। बचाने के दौरान भरत गोड़ का हाथ झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। भाजपा नेता विश्राम सिंह ने पीड़ितों को तिरपाल, आटा, चावल, दाल, तेल, दवाई उपलब्ध कराई। प्रधान विनोद सिंह ने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। आग में अमिचंद राजभर, प्रेमचंद राजभर, शिवचंद राजभर, भरत गोड, मुद्रिका गोड, जयप्रकाश तिवारी आदि की झोपड़ी जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें