फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगपुरा में पुलिस पर हमला करे के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगपुरा पश्चिम टोला में मंगलवार को पुलिस टीम पर पत्थरबाजी व वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में बृहस्पतिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापा मार रही है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले में कुल 18 नामजद एवं 35 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है।
सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि नगपुरा पश्चिम टोला में पुलिस टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस टीम ने अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद, रामाश्रय, बसंती देवी, पार्वती कुमारी, तारा देवी, नीतू कुमारी को गिरफ्तार किया। अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

नगरपुरा गांव में दो युवकों के विवाद को लेकर हुए पुलिस टीम पर पत्थरबाजी व वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने देर रात प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें