फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीएम पर टिप्पणी के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
महिला आरक्षण बिल पारित न होने से क्षुब्ध होकर जुलूस निकालकर सपा कार्यालय पहुंची राज्य महिला आय - फोटो : 1
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के सांसद की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबाेधित ज्ञापन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सौंपा। महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सुनीत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि ऐसी अभद्र बयानबाजी केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश की जनता की भावनाओं का भी अपमान है। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संचालन जिला उपाध्यक्ष कृष्णा ने किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव जुलूस लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंच गईं। सपा सांसद सनातन पाण्डेय से वार्ता करना चाहती थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें