फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली कटौती, जर्जर तारों को बदलने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
अघो​षित विद्युत कटौती के विरोध में विद्युत उपकेंद्र रतसर परिसर में धरना पर बैठे उपभोक्ता।संवाद - फोटो : उत्तर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
रतसर। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती, कम वोल्टेज और जर्जर विद्युत तारों की समस्या से परेशान लोगों ने शनिवार को स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान फोर्स के संस्थापक अखिलेश सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में निर्धारित 21 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में उपभोक्ताओं को बमुश्किल आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। धरना स्थल पर पहुंचे अधिशासी अभियंता पंकज कुमार भारती और एसडीओ दीपक श्रीवास्तव को प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद नगर पंचायत के सभासदों के साथ अधिकारियों ने कस्बे का भ्रमण कर जर्जर खंभों, विद्युत तारों और ट्रांसफार्मरों की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार भारती ने बताया कि उपकेंद्र पर जल्द ही जूनियर इंजीनियर (जेई) की स्थायी नियुक्ति की जाएगी। जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कस्बा क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जर्जर तारों को बदलकर एबीसी वायर लगाया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न फीडरों से जुड़े वार्डों को एक ही फीडर से जोड़ने की मांग पर तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके लिए इस्टीमेट बनाकर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें