फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बन भाइयों की कलाई पर चमका बहनों का नेह

Sat, 29 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने उपहार देकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर सुबह से ही स्नान आदि कर बहनें शुभ घड़ी का इंतजार करती रहीं। दोपहर बाद करीब शुभ मुहूर्त में भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा। विवाहित बहनों के यहां भाई पहुंचे तो कई बहनें अपने मायके आकर पर्व मनाईं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर नगर सहित ग्रामीण इलाके के चट्टी-चौराहे, बाजार, कस्बा आदि के बाजार राखी और मिठाई की दूकान से अटे पड़े थे, वहीं खरीदारों की भी भीड़ जुटी रही। इस दौरान बाजार में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। ज्यादातर भाई-बहनों ने सुबह स्नान-ध्यान कर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

फिर दोपहर बाद राखी बंधवाया। बहनों ने भाई के सिर रोली का तिलक लगाया और आरती की। फिर राखी बांधकर मिठाई खिलाया। यह सिलसिला सुबह से देर रात तक जारी रहा। मिठाई दूकानदारों की खूब चांदी रही। गायत्री शक्ति पीठ महावीर घाट पर शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पीठ प्रमुख विजेंद्र चौबे और अन्य लोग रहे।
विज्ञापन


उधर जिला कारागार में कैदियों की कलाई पर भी शनिवार को बहनों ने राखी बांधा और मिठाई भी खिलाया। रसड़ा, बांसडीह, मनियर सहित अन्य सभी इलाकों में पर्व धूमधाम से मनाया गया। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली के प्रांगण में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। समारोह में प्रधानाचार्य डा. जेआर मिश्र ने आकर्षक राखी सजाने वाले बच्चों का पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें