फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी के जादूगर के लिए मांगा भारत रत्न

Sat, 29 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती जिले के खिलाडि़यों ने मनाई। वीर लोरिक स्टेडियम में इस महान खिलाड़ी के लिए भारत रत्न की मांग की गई।
विज्ञापन


उधर जयंती पर टीडी कालेज के खेल मैदान पर शनिवार को हाकी प्रतियोगिता कराई गई। बालक वर्ग के खेल में सुपर स्टार टीम ने स्टार टीम को दो-एक से हराया। बालिका वर्ग में बी टीम ने ए टीम को एक-शून्य से हराया।

बालिका वर्ग में बी टीम की अनुराधा ने गोल दाग कर अपनी टीम को विजयी बनाई। इस दौरान खेल का आनंद उठाने के लिए भारी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी थी।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि टीडी कालेज के प्राचार्य डा. बीके सिंह रहे। उन्होेंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। इसके पूर्व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी विरले ही धरती पर पैदा होते हैं। उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए ही उन्हें हाकी का जादूगर कहा जाता है। उनकी ख्याति का बखान वाक्यांश में नहीं हो सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें