फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेता की गिरफ्तारी पर उबाल

Mon, 13 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवरू बांध में बिजली के लिए गत माह हुए आंदोलन और बस फूंकने के मामले में एससी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष पांडेय की गिरफ्तारी से छात्रों में उबाल है। सोमवार को कई जगह छात्रों ने प्रदर्शन किया। कुंवर सिंह कालेज और टीडी कालेज चौराहे पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका। छात्रों का आरोप है कि आशुतोष को मामले में फंसाया गया है। अगर उसे रिहा नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान टीडी कालेज पर पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन


कुंवर सिंह पीजी कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज के पास पुतला दहन किया। जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष पांडेय को पुलिस ने फंसाया है। पुतला दहन के बाद बैठक में छात्र संघर्ष समिति के संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन कानून से ऊपर उठकर काम कर रहा है। लोकतंत्र में आम जनता को अधिकार मिला है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा सके लेकिन जिला प्रशासन अपनी कमियां छुपाने के लिए छात्रों पर फर्जी मुकदमा लाद रही है।

इसका ताजा उदाहरण छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय को विद्युत आंदोलन में गिरफ्तार कर जेल भेजना है। इस मौके पर राकेश सिंह, जावेद कमर खां, मिथिलेश यादव, पवन कुमार सिंह, रंजीत निहाल, उपेंद्र सिंह, भानू, पंकज, सुधीर आदि रहे।
विज्ञापन


उधर टीडी कालेज के छात्रनेताओं ने भी कालेज चौराहा पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका। छात्रनेता आशुतोष पांडेय की रिहाई की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह ने कहा कि बिजली के लिए छात्रों के जनांदोलन में जिला प्रशासन ने छात्रनेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। छात्रनेताओं को गिरफ्तार किया जाना निंदनीय है। छात्रनेता आशुतोष पंाडेय ने पिछले महीने सवरू बांध ढाले आंदोलन किया था।

इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने सरकारी बस फूंक दी थी, जिसमें जिला प्रशासन की गलत नीतियों के चलते पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित कई लोगों पर फर्जी मुकदमे लाद दिए गए। चेतावनी दी कि आशुतोष पांडेय को रिहा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर पूर्व महामंत्री ऋषिकेश पांडेय, रणवीर सिंह, निशंात सिंह, प्रशांत राय, मानवेंद्र  सिंह, मुरली यादव, धनजीत ङ्क्षसह, छितेश्वर यादव, संजय यादव, संगम यादव,  राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
बांसडीह संवाददाता के अनुसार आशुतोष पांडेय की गिरफ्तारी से गुस्साए छात्रों ने बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक के समीप जिला प्रशासन का पुतला फूंका। इस मौके पर विक्की सिंह, पवन सिंह, रविंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, रमेश, संजय सहित दर्जनों छात्र          मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें