सूबे के काबीना मंत्री नारद राय की ओर से शनिवार की शाम टाउन हाल बापू भवन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक ने सैकड़ों मुस्लिम बंधुओं के साथ रोजा खोला। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में मुस्लिम बंधु भूख-प्यास को एहसास करने तथा आत्मा की शुद्धि के लिए रोजा रखते हैं।
इस मौके पर डीएम मुरली मनोहर लाल, एसपी राजूबाबू सिंह, एडीएम केपी सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम, नरेंद्र राय उर्फ निक्कू, हदीस खां आदि रहे।