Ballia News: बलिया जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कस्बे में दो मंदिरों को चोरों ने निशाना बना डाला। शिव मंदिर से चांदी का पत्र लगा शिवलिंग उखाड़ ले गए। वहीं दुर्गा मंदिर से सोने के आभूषण चुरा ले गए।
बलिया जिले में कस्बा स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा शिव मंदिर के साथ ही एक अन्य शिव मंदिर से रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। बुढ़वा शिव मंदिर से चांदी के पत्र में लिपटा शिवलिंग, चांदी के नाग देवता, मां दुर्गा का आभूषण उठा ले गए। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी ओमवीर सिंह ने मौके का दौरा किया। मामले का जल्द खुलासा का भरोसा दिया।
विज्ञापन
उधर, बुढ़वा शिव मंदिर के पुजारी प्रभुनाथ उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया कि हर रोज सुबह साढ़े तीन बजे मंदिर में साफ- सफाई के लिए आता हूं। सोमवार को पहुंचा तो शिवलिंग गायब था। शिवलिंग, अरघा व नाग देवता पर करीब चार किलो चांदी का पत्र लगाया गया था। मंदिर में ही मां दुर्गा की भी मूर्ति है, उससे भी श्रृंगार के सामान सोने की नथीया, चूड़ी, कुंडल समेत अन्य सोने के आभूषण गायब थे।
उधर, पूर्व प्रधान शिवदान सिंह के घर के पास शिवालय से भी ताला तोड़कर चोर दान पेटिका लेकर चले गए। सुबह शौच करने गई महिलाओं ने खेत में दान पेटीका टूटी हुई देखी। जानकारी मिलने पर इसकी सूचना शिवदान सिंह ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस व फोरेंसीक टीम ने पहुंच कर जांच की।
प्रभारी निरिक्षक सुशील दुबे सुबह मय फोर्स पहुंच गए। इसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारीयों को दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह, अपर पुलीस अधिक्षक कृपाशंकर और क्षेत्राधिकारी उस्मान ने मंदिर का निरिक्षण कर जल्द खुलासे की बात कही।