फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुकान से चांदी के जेवर, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के सोनवानी बाजार में सोमवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान का ताला तोड़ चांदी के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

कृपालपुर निवासी विनय सोनी की सोनवानी बाजार में सराफा की दुकान है। सोमवार को भी शाम को दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पुराने चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, उसके बाद लाकर को तोड़ने की कोशिश की। दुकानदारों ने बताया कि दो दिन से इस क्षेत्र में बिजली नहीं है। इसका फायदा चोरों ने उठाया है। बगल में जल रही लाइट को प्लास्टिक से ढकने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर बसुधरपाह चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। विनय सोनी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इस बावत थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दुकानदार का सीसीटीवी कैमरा तीन दिन से खराब था।
बंद मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी



बैरिया। थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में पांच दिन पूर्व बंद मकान की चहारदीवारी फांद खिड़की का कब्जा उखाड़ने के बाद चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ कर नकदी व आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया। पड़ोसियों ने सुबह जानकारी होने पर सूरत में रहने वाले मकान मालिक वीरेन्द्र वर्मा को इससे अवगत कराया। घर पहुंचे वीरेन्द्र वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन




बैजनाथपुर गांव निवासी वीरेंद्र वर्मा पूरे परिवार के साथ सूरत में रहते हैं। गांव के मकान के भीतर के कमरों में ताला बंद करने के बाद मुख्य गेट का ताला बंद कर उसकी चाबी पड़ोसी को दी थी। 22 जनवरी की रात चोरों ने पीछे से मकान में घुसकर वीरेंद्र वर्मा की पत्नी मंजू देवी और उनकी पुत्रवधू रेनू देवी के कमरे का ताला तोड़ आलमारी में रखे आभूषण व कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने किचन व बक्से में रखे बर्तन, घरों के सिलिंग फैन सहित अन्य सामान चुरा लिया। दूसरे दिन सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोसी सुमित श्रीवास्तव ने फोन से वीरेंद्र वर्मा को सूचना दी। 26 जनवरी को सूरत से गांव पहुंचे वीरेंद्र वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्राधिकार बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें