कस्बे में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए भ्रमण करते डीएम और एसपी।
- फोटो : ballia
कस्बे में गुरुवार को शांति रही। सड़कें सूनी रहीं। पुलिस और पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। प्रशासन पर एकतरफा कार्यवाई करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने मुख्य बाजार में जाम लगाने का प्रयास किया पर एएसपी विजय पाल ने लोगों को समझा-बुझा कर लौटा दिया। कुछ राजनीति दलों के नेता भी वाहनों से पहुंचे थे, जिन्हें कस्बे में जाने से रोक दिया। इसे लेकर नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
कस्बे में गुरुवार की सुबह डीएम और एसपी समेत कई अफसरों ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी व्यापारियों से दुकानें खोलने की अपील लगातार करते रहे पर उसका कोई असर बाजार पर नहीं दिखा। पुलिस के जवानों ने कस्बे में रूट मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिया। पकड़ीतर प्राथमिक विद्यालय में हुई शांति समिति की बैठक में अफसरों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। डीएम ने कहा कि यह दो संप्रदायों का नहीं बल्कि दो परिवारों का झगड़ा था।
इसकी आड़ में असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैला कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। एसपी ने कहा कि घटना के दोषियों पर गैंगेस्टर व रासुका में कार्रवाई की जाएगी। किसी के पास वीडियो फुटेज हो तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।