फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन के चौथे चरण में गुलजार हुए बाजार,व्यवसायिक गतिविधयां हुई तेज

विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक स्थित कपड़ा की दुकानों पर खरीददारी करते लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कहने को तो जिले में लाकडाउन का चौथा चरण आरंभ हो गया है, लेकिन बाजार में कहीं इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा। मसलन, लाकडाउन के प्रथम व द्वितीय चरण के अलावा तीसरे चरण के आंशिक हिस्सें में जो खामोशी बाजार में दिखी वह अब पूरी तरह से गायब हो गई है। लोगों के आवागमन से जहां बाजार गुलजार है, वहीं दुकानों के खुलने से व्यवसायिक गतिविधियां भी जोरों पर है। एकबारगी तो यह प्रतीत होता है कि लाक डाउन-चार सरकार की मंशानुरूप सही दिशा में गतिमान है। हालांकि बाजार में आने वाले खरीदारों में कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर भय का माहौल कायम है। बावजूद इसके बाजार की चहल-पहल पर इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शहर के चौक, गुदरीबाजार, स्टेशनरोड़, सिनेमा रोड़, आर्यसामाज रोड़, विशुनीपुर चौराहा, विशुनीपुर स्थित सब्जी बाजार समेत अन्य इलाकों में मंगलवार को व्यवसायिक गतिविधियां पूरे सबाब पर रही। एक ओर जहां जिला प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार दुकानें खुली रहीं तो वहीं दूसरी ओर पटरी दुकानदारों और ठेला-खोमचा वाले भी फेरी लगाते दिखें। जिससे लाकडाउन के चौथे चरण के दौरान आम गतिविधियां सामन्य दिखी। हालांकि चौराहों पर पुलिस बल मौजूदगी और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह कुछ अलग जरूर अहसास करा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें