बलिया। तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से दो दिन में नोयडा और महाराष्ट्र से 4038 कामगार जिले में पहुंचे।
महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दो तथा नोयडा से एक ट्रेन आई। महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से पहली ट्रेन सोमवार की शाम 5:17 तथा दूसरी ट्रेन रात को 9:12 बजे पहुंची। वहीं तीसरी ट्रेन नोयडा के दनकोर रेलवे स्टेशन से मंगलवार को सुबह 7:15 बजे पहुंची। श्रमिकों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ट्रेनों से उतारा गया और थर्मल स्क्रीनिक की गई। इसके बाद लंच पैकेट और पानी का बोतल देकर उसी ट्रेन से उनके गृह जनपद के समीप वाले रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया। बलिया के श्रमिकों को रोडवेज बस से उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया।