फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मांझी रेल पुल सहित दो पर बनेगा साइड पाथ-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नदियों पर पुल के ऊपर ट्रेन के गुजरते वक्त किसी ने चेन पुलिंग कर दी तो अब कोच तक कर्मचारी फौरन पहुंच जाएंगे और ब्रेक को रिसेट कर देंगे। इसके लिए पुलों पर साइड पाथ-वे बनाया जाएगा। इसके सहारे कर्मचारी आराम से पहुंच सकेंगे। छपरा-वाराणसी रेलखंड के मांझी रेल पुल, औड़िहार-भटनी रेल खंड के सरयू नदी रेल पुल पर पाथवे बनाया जाएगा। रेल प्रशासन ने एजेंसी भी तय कर दी है, जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

नदी के पुलों पर साइड पाथ-वे न होने से शरारती तत्वों द्वारा चेन पुलिंग करने पर रेलकर्मियों को बहुत दिक्कत होती है। जिस कोच से चेन पुलिंग की गई है, वहां तक पहुंचना आसान नहीं होता। पुल पर वे किसी तरह कोच पर लटक कर आगे बढ़ते हैं। इसमें बहुत ज्यादा वक्त लग जाता है और पीछे अगर कोई ट्रेन आने वाली होती है तो उसे रोक दिया जाता है। इस समस्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे में पड़ने वाले करीब 81 पुलों पर साइड पाथवे बनाया जाएगा। पहले निर्माणाधीन पुलों में बनाया जाएगा, उसके बाद लंबे पुराने पुल में पाथवे बनाने का काम होगा। इससे काफी सहूलियत मिलेगी। साइड पाथ-वे होने से पुल के बीच फंसे व्यक्ति की जान भी बच सकती है।
ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए जिन पुलों पर साइड पाथ-वे नहीं था। उन पुलों पर पाथ-वे बनाने का काम होगा। इससे पुल पर खड़ी ट्रेन का निरीक्षण आसानी से कर पाना संभव होगा। अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें