फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराममंदिर निर्माण के लिए दी एक लाख की धनराशि

विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के शंकरपुर में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शनिवार से प्रारंभ हो गया। इसमें लोगों से समर्पण का आह्वान किया गया है। इस समर्पण अभियान के क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक भृगु जी ने अपने पूरे परिवार की सहमति से प्रसन्न चित मन से एक लाख रुपये की समर्पण राशि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह विनय सिंह को प्रदान किया। इस मौके पर जिला प्रचारक सत्येंद्र जी, सह अभियान प्रमुख गोपालजी, खंड कार्यवाह रविनेश, निधि प्रमुख संतराज चौरसिया, शांतिभूषण, श्रेयांश, अभिज्ञान, अनन्या और जागृति आदि रहे। इसी क्रम में बड़ागांव, मनियर की प्रधान मनोरम गुप्ता द्वारा 11 हजार रुपये और सुल्तानपुर मुड़ियारी के रहने वाले अजित सिंह द्वारा 25 सौ रुपये का समर्पण किया गया।
विज्ञापन

बड़ागांव में निकाली शोभा यात्रा
मनियर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के तहत शनिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष की देखरेख में भव्य शोभायात्रा बड़ागांव से निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे। शोभायात्रा बड़ागांव ब्रह्म स्थान से शुरू होकर लोहटा, अहिरौली, महलीपुर आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान विहिप के पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण में अंशदान सहयोग करने की अपील की। शोभायात्रा में मौनी बाबा, योगेंद्र सिंह, भृगु स्वर्णकार, अजीत सिंह, विनय सिंह, डिंपू सिंह, शारदानंद साहनी, गोविंद गुप्ता, अश्वनि, प्रमोद गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, मिथिलेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें