फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shree Ram and Pyaar

Wed, 05 Apr 2017 11:58 PM IST
बलिया
विज्ञापन
श्रीराम आैर शक्ति की अाराधना में रहे लीन
विज्ञापन
चैत्र रामनवमी पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर से लेकर गाम्यांचलों में रामनाम की धूम रही।  लोगों ने भगवान राम का दर्शन पूजन किया। पूरा जिला राम मय हो गया। वहीं जिले के देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन करने के  लिए भोर से ही तांता लगा रहा। मंदिर प्रांगण में कराह पूजन के साथ ही महिलाओं ने देवी गीत गाए।  
विज्ञापन

रसड़ा में उचेड़ा स्थित चंडेश्वरी भवानी के मंदिर प्रांगण में रामनवमी का मेला आयोजित किया गया।

जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु भक्तों ने मां का पूजन-अर्चन करने के बाद मेले का लुत्फ उठाया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का रेला लगा रहा। वहीं बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक चैत्र रामनवमी से एक पखवारे तक चलने वाले ऐतिहासिक सोनाडीह मेले का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मेले में भागेश्वरी- परमेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। जहां पूरे दिन पूजन अर्चन चलता रहा। मेले में छोटी-बड़ी लगभग दो हजार दूकानें सजाई गईं हैं।

मेले में सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, जीवनोपयोगी वस्तुओं के अलावा विविध व्यंजनों की दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। देवी के दरबार में मत्था टेकने के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का लुत्फ़ उठाया। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए जादू शो ,सर्कस ,नौटंकी आदि की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेले में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर, सात पुरुष और छह महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें