बलिया। नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार ऊर्फ मिठाई लाल ने कर अधीक्षक समेत चार कर निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
मंगलवार को जारी आदेश पत्र में नगर पालिका अध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि बीते दस अगस्त को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वार्ड नं. 24 की सभासद मधुलिका गुप्ता व वार्ड नं. 21 की सभासद बबीता की ओर से राजेंद्र नगर निवासी मो. फिरोज आलम व गुलशन खातून के स्वकर निर्धारण के तहत नियमों से अधिक शुल्क लगाने का का मुद्दा उठाया गया और सभासदों की ओर से बोर्ड बैठक में हंगामा किया गया।
इस कारण बोर्ड बैठक बाधित हुई और उसे बीच में ही समाप्त करना पड़ा।
नोटिस में अध्यक्ष कहा है कि इस मामले में कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और अनियमितता उजागर होती है।
अध्यक्ष ने कर अधीक्षक सैयद मेंहदी आबदी, कर लिपिक भारत भूषण मिश्रा सहित चार राजस्व निरीक्षकों अमरजीत तिवारी, अर्जेश मिश्रा, अभिषेक सिंह, धीरेंद्र सरोज को कारण बताओ नॉटिस जारी कर इस प्रकरण अपना पक्ष रखने को कहा है।
वहीं, नपा अध्यक्ष संत कुमार ऊर्फ मिठाई लाल ने कहा कि कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।