फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सचिवों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के चार गांवों में अधूरे सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के बावजूद कोरम पूरा कर जियो टैगिंग कराया गया है। जांच के दौरान मामला सामने आने पर डीपीआरओ ने गड़वार ब्लॉक के चार गांवों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जियो टैगिंग कराए जाने के बावजूद कई सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसको लेकर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक शैलेश ओझा ने करीब 10 दिनों पूर्व गड़वार ब्लॉक के चार गांवों रामपुरभोज, अरईपुर, बाराबांध व सिकटौटी का निरीक्षण किया। सत्यापन में कई कमियां सामने आई। रामपुरभोज में सामुदायिक शौचालय के काम में बाहर से ही रंगाई-पुताई कर जियो टैग कराया गया है जबकि अभी दरवाजा व फर्श से लेकर टाइल्स व जलापूर्ति आदि तक का कार्य काम बाकी है। साथ ही उसे पूर्ण बताने के बाद भी हैंडओवर नहीं किया गया है। इसी तरह बाराबांध व अरईपुर में भी सामुदायिक शौचालय के निर्माण में भी लापरवाही बरती गई है। सिकटौटी में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ ही नहीं कराया गया है। यहां पंचायत भवन का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। श्री ओझा ने इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को दी। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने उक्त चार गांवों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस बाबत डीपीआरओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण में कमियां सामने आने के बाद संबंधित सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें